लखीमपुरखीरी, मई 3 -- एजुकेटर भर्ती के लिए पहली बार परीक्षा कराइ गई। उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कैमरों की निगरानी में की जाएगी। पारदर्शी व्यवस्था के तहत निदेशालय के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद रिजल्ट जारी होगा। एजुकेटर भर्ती के लिए 160 पदों पर आवेदन मांगे गए। साढ़े चार हजार से ज्यादा आवेदन किए गए। इनमें से विभाग ने सीटों के सापेक्षा तीन गुना रेंडम सूची तैयार कर प्रवेशपत्र जारी करते हुए परीक्षा कराई। व्यवस्था पारदर्शी बनाने के लिए प्रवेशपत्र के आधार पर अभ्यर्थियों का प्रवेश हुआ साथ ही बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज की गई। सीडीओ अभिषेक कुमार, बीएसए प्रवीण तिवारी सहित सभी बीईओ, डीसी और स्कूल के शिक्षकों ने निरीक्षण किया। 303 अभ्यर्थियों ने परीक्षा म...