नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- Apple तेजी से अपनी प्रोडक्ट लाइनअप का विस्तार कर रहा है। खबर है कि, ऐप्पल 2027 में करीब 26 डिवाइस लॉन्च कर सकता है। लिस्ट में नए आईफोन्स भी शामिल हैं और ऐसी भी चर्चा है कि कंपनी नए मैकबुक, आईपैड, वियरेबल्स और कई ऐसे यूनिक प्रोडक्ट पेश करेगी, जिनका मकसद लोगों के घरों में और अधिक AI फीचर्स लाना है। माना जा रहा है कि 2027 में आने वाला '20th एनिवर्सरी आईफोन', ऐप्पल के सबसे चर्चित लॉन्च में से एक होगा, जिसे iPhone 20 नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। इंडियाटूडे की रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल आने वाले संभावित प्रोडक्ट्स में iPhone 18, iPhone 18e, iPhone Air 2 और आईफोन की 20वीं सालगिरह के लिए एक स्पेशल आईफोन शामिल हैं। इस लिस्ट में एक नया MacBook Neo, अपडेटेड MacBook Air मॉडल्स, Apple Watch Series 13 और नेक्स्ट जेनरेशन A...