बिजनौर, अप्रैल 25 -- धामपुर। मोहल्ला काहरान में मकान पर कैमरे लगाने को लेकर विवाद हो गया। नबील अहमद ने आरोप लगाया कि 17 अप्रैल की शाम उसके भाई नदीम अहमद व इमरान अहमद तथा उनके साथियों नफीस और समीर ने मिलकर घर पर लगे कैमरे तोड़ दिए। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौच करते हुए नबील अहमद के साथ लात-घूंसे और डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी फरहत निशात के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित दंपति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, 12 लोगों पर केस यह भी पढ़ें- छपर्रा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में लूट और मारपीट का मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.