गोरखपुर, अप्रैल 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी कजाकपुर में रविंद्र सिंह के घर में चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 16, 200 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजघाट थानाक्षेत्र के हांसूपुर निवासी गौरव भारती उर्फ पिंकू के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, रविंद्र सिंह 3 अप्रैल अपने परिवार के साथ पैतृक गांव चले गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। इसी बीच 3 अप्रैल की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह दूध वाला पहुंचा तो घर का गेट खुला और ताला टूटा मिला। सूचना पर पीड़ित परिवार मौके पर पहुंचा तो आलमारी व बेड का सामान बिखरा पड़ा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.