नई दिल्ली, मार्च 20 -- आईपीएल 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 29 मार्च को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने केकेआर द्वारा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर मोटी रकम खर्च करने पर सवाल उठाए हैं। केकेआर ने 19वें सीजन के ऑक्शन में ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी प्लेयर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेल चुके बद्रीनाथ ने भड़कते हुए कहा कि 26 वर्षीय ग्रीन को सिर्फ हाइप की वजह से इतनी रकम मिली। बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "आपने उसे 25 करोड़ में साइन किया है और वह बुरी तरह आउट ऑफ फॉर्म है। उसे टी20 वर्ल्ड कप में बहुत जूझना पड़ा। कैमरन ग्रीन सिर्फ हाइप...