प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 30 -- बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के रायअसकरनपुर गांव में गंगा एक्सप्रेस-वे सड़क परियोजना की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को रविवार रात एक युवक खोलकर भागने लगा। युवक को भागते देख आईटीडी कैंप कार्यालय में रहे सुरक्षा गार्ड को शक हुआ तो उसने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बोरे में सीसीटीवी कैमरा, तार आदि सामान मिला। सुरक्षा गार्ड ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। बाघराय इलाके के पकड़े गए युवक के परिजन थाने पहुंचे तो उसे मानसिक बीमार बताया। पुलिस युवक से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...