बागपत, मार्च 15 -- अहमदपुर गठीना गांव में बरात में आए कैमरामैन और उसके सहायक पर हमला कर दिया गया, साथ ही उसका कैमरा छीनकर तोड़ दिया गया। घायल कैमरामैन और उसके सहायक को सीएचसी में उपचार दिलवाया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दूल्हे, उसके पिता और दुल्हन के भाई समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। सादिकपुर सिनौली गांव निवासी रौनक मान ने बताया कि गत 12 मार्च को गांव के ही आकाश की बरात में फोटोग्राफी करने अहमदपुर गठीना गांव गया था। शादी समारोह में दुल्हन पक्ष की तरफ से पानी और रंग डालने की रस्म शुरू हो गई। पानी से कैमरे को बचाने के लिए वह अपने सहायक अंशु के साथ एक तरफ खड़ा हो गया। तभी वहां भूमि नाम की युवती आई और रंग के साथ पानी डालने लगी। उन्होंने मना किया, तो गाली-गलौज करने लगी। तभी उसका भाई, पिता, दुल्हन का भाई, द...