नोएडा, अप्रैल 17 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। कैब चालक पर पर्स चोरी करने का शक जाहिर करते हुए एक व्यक्ति ने सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है। थाने में दी शिकायत में प्रतीक लॉरेल सोसाइटी निवासी दिनेश चंद्र खंडेवाल ने बताया कि उन्हें नौ अप्रैल को सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन जाना था। उनके बेटे ने इसके लिए ऊबर टैक्सी बुक की। वह पत्नी के साथ कैब में बैठे और करीब 11 मिनट बाद मेट्रो स्टेशन पहुंच गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उनकी पत्नी कैब से सामान उतार रही थी तभी उनका छोटा पर्स कार के अंदर ही गिर गया। उसमें चार सोने की चूड़ी, एक सोने की अंगूठी और चेन थी। जब शिकायतकर्ता ने चालक को कॉल की तो उसने बताया कि अभी उसने कैब खड़ी कर दी है। बाद में चेक कर बताएगा कि पर्स है या नहीं है। दोबारा कॉल कर चालक ने कार में पर्स न होने की जानकारी दी। शक क...