नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- देर रात कैब बुक करके अपने घर जा रही एक महिला तब मुश्किल में पड़ गई, जब कैब चालक ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार को रात करीब 1 बजे हुई। दरअसल, पीड़िता के दोस्त ने उसे मुंबई के चेंबूर इलाके से पनवेल स्थित उसके घर छोड़ने के लिए कैब बुक की थी।अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट सर्विस रोड पर चालक मोहम्मद अफजल शेख ने पानी पीने के बहाने कैब रोकी और कथित तौर पर पिछली सीट पर आकर उसने महिला का हाथ पकड़ा, उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। हालांकि महिला आरोपी की पकड़ से खुद को छुड़ाकर भागने में कामयाब हो गई।इसके बाद महिला ने अपने परिवार से संपर्क किया और उसने पनवेल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट पुलिस ने भा...