कैबिनेट -- वाराणसी में ईएसआई मेडिकल कॉलेज खुलेगा, 13 एकड़ जमीन को मंजूरी
लखनऊ, जुलाई 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। वाराणसी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का मेडिकल कॉलेज खुलेगा। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसके लिए 13 एकड़ जमीन निशुल्क दिए जाने को मंजूरी दे दी गई। यह भी पढ़ें- यूपी का जलालाबाद अब परशुरामपुरी हुआ; योगी कैबिनेट में फैसला, शाहजहांपुर की तहसील हैजमीन का स्थान श्रम मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि वाराणसी की पिंडरा तहसील के पिंडरा गांव में यह जमीन दी जा रही है। इसे राज्य कर्मचारी बीमा निगम, भारत सरकार को निशुल्क हस्तांतरित किए जाने की अनुमति दे दी गई है। मेडिकल कॉलेज बनने में करीब 800 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। एमबीबीएस की 50 सीटें इसमें होंगी, जिनमें से 25 राज्य कर्मचारी बीमा हितलाभ धारकों (बीमित व्यक्ति) के बच्चों के लिए आरक्षित होंगी। मेडिकल की पढ़ाई के अल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.