लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जालौन में 500 मेगावॉट क्षमता का सोलर प्लांट लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गई है। यह प्लांट उत्पादन निगम और कोल इंडिया लिमिटेड मिलकर लगाएंगे। प्लांट के स्वामित्व में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी राज्य सकरार की और 51 प्रतिशत हिस्सेदारी कोल इंडिया लिमिटेड की होगी। प्लांट स्थापित करने में आने वाले खर्च का 80 प्रतिशत लोन लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- योगी कैबिनेट बैठक में 27 अहम फैसले, ट्रांसफर नीति पर मुहर, लाखों राज्यकर्मचारियों के लिए खुशखबरी यह भी पढ़ें- योगी कैबिनेट: किसानों को दो गुना मुआवजा, जालौन में लगेगा सोलर पावर प्लांट, ऊर्जा क्षेत्र में तीन फैसलों पर मुहर यह भी पढ़ें- Yogi Cabinet Decisions: काशी समे...