लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को कुशीनगर की खड्डा विधानसभा स्थित नारायणी नदी के भैंसहा घाट पर पुल बनाने की मंजूरी दे दी है। पुल के अतिरिक्त पहुंच मार्ग और अतिरिक्त पहुंच मार्ग भी बनाया जाएगा। यह काम इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर होगा। इसमें 705 करोड़ 18 लाख 19 हजार रुपये का खर्च आएगा। अभी भैंसहा घाट पार पांटून पुल है। यह पांटून पुल बारिश में खोल दिया जाता था और स्टीमर ही आवागमन का एकमात्र विकल्प रह जाता था। यह पुल बन जाने से कुशीनगर और महराजगंज की तरफ के लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। इसके अतिरिक्त कुशीनगर से बिहार और महराजगंज की तरफ जाने में दूरी कम हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.