लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रयागराज के राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के परिसर का विस्तार होगा और इसमें आधुनिक सुविधाएं विकसित की जांएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसके लिए महात्मा गांधी मार्ग से जुड़ी पूल्ड हाउसिंग की जमीन को चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी गई।वर्ष 1961 में स्थापित स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज मंडल का सबसे बड़ा त्रिस्तरीय का राजकीय अस्पताल है। चिकित्सालय परिसर में आधुनिक चिकित्सा व जांच सुविधाओं का विस्तार करने के लिए चिकित्सालय परिसर में खाली जमीन नहीं है। अस्पताल महात्मा गांधी मार्ग से जुड़ा है। यह भी पढ़ें- लखनऊ के इस अस्पताल में बनेगा 1010 बेड का इमरजेंसी सेंटर; योगी कैबिनेट की मंजूरी मिली लि...