नई दिल्ली, अगस्त 5 -- केंद्र सरकार ने कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन और गृह सचिव गोविंद मोहन को एक-एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया है। बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने कैबिनेट सचिव सोमनाथन को 30 अगस्त 2026 के बाद और एक वर्ष के लिए कैबिनेट सचिव के पद पर सेवा विस्तार देने को मंजूरी दे दी है। तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सोमनाथन को अगस्त 2024 में दो वर्ष के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया था। यह भी पढ़ें- फैसला: कैबिनेट और गृह सचिव का कार्यकाल एक साल बढ़ा आदेश में कहा गया है कि एसीसी ने गृह सचिव गोविंद मोहन को भी 22 अगस्त, 2026 के बाद 22 अगस्त, 2027 तक एक वर्ष का सेवा विस्तार द...