लखनऊ, मई 16 -- कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर सपा प्रमुख की टिप्पणी पर सुभासपा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेरहवीं तक तो रुक जाते फिर विचारों की राजनीति कर ली जाएगी। कुछ आप हमें कह लीजिएगा, कुछ हम आपको सुनाएंगे। इस व्यवहार को गोलोकगामी भाई देख रहा होगा तो, क्या सोच रहा होगा। थोड़ा तो लिहाज कर लीजिए। यह भी पढ़ें- तेरहवीं तक तो रुक जाइए; प्रतीक के निधन के बीच अखिलेश के पोस्ट पर भड़के राजभर, सुभाषपा जॉइन करने का दिया ऑफरराजनीतिक प्रतिक्रिया अखिलेश ने विभागों के बंटवारे पर टिप्पणी की थी कि क्या वह पर्ची भी 'ऊपर' से आएगी? अखिलेश की एक्स पर विस्तृत पोस्ट का जवाब राजभर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से शनिवार को दिया। उन्होंने अखिलेश को संबोधित करते हुए लिखा, अभी आपके भाई का देहांत ...