लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा का शनिवार को गोला आगमन हुआ, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक अमन गिरि ने अपने समर्थकों के साथ मंत्री का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री द्वारा बाबा चंद्रभाल शिव मंदिर में दर्शन-पूजन से हुई, जहां उन्होंने परिवार सहित भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मंत्री का काफिला एक फार्म हाउस पहुंचा, जहां विधायक अमन गिरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित परिचयात्मक बैठक में मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही विधायक अमन गिरि के साथ क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.