हल्द्वानी, फरवरी 7 -- हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जिले के भ्रमण पर आ रहे है। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे ने बताया कि कैबिनेट मंत्री महाराज 9 फरवरी सोमवार को सुबह देहरादून से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 10.50 बजे नौकुचियाताल हेलीपैड पहुचेंगे। सुबह 11 बजे से विकास भवन सभागार भीमताल में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। 11.30 बजे से वह विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सीडीओ पांडे ने विभागीय अधिकारी आवश्यक सूचनाओं के साथ समय से बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.