अल्मोड़ा, मार्च 12 -- चौखुटिया, संवाददाता। विधानसभा भवन को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के बयान के विरोध में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महराज के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उनके बयान की निंदा की। गुरुवार को क्रांतिवीर चौराहे पर जमा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। मंत्री का पुतला जलाकर बयान पर आपत्ति जताई। कहा कि यह कैबिनेट मंत्री का नहीं बल्कि पूरी भाजपा सरकार का बयान है। उन्होंने सरकार से मंत्री से इस्तीफा लेने की मांग की। कहा राज्यविरोधी सरकारों के चलते 25 सालों से स्थाई राजधानी का मामला अधर में लटका है। सरकार पिकनिक मनाने के लिए भराड़ीसैंण में बजट सत्र आहूत कर रही है। मंत्री के बयान से सरकार की मंशा स्पष्ट हो गई है की वह गैरसैंण को स्थाई राजधानी नहीं बनाना चाहती है। यहां पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, यूकेडी ब्लॉ...