देहरादून, नवम्बर 7 -- उत्तराखंड पुलिस ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के फरार पति गिरधारी लाल साहू को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आर्य ने खुद ही अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया था, और इसके बाद से ही वो फरार हो गए थे। इस बारे में जानकारी देते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने देहरादून में बताया कि साहू को इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने यूपी के झांसी शहर से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उनके अलावा, उनके एक करीबी सतेंद्र राठौर को उधम सिंह नगर जिले के किच्छा के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को अब न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि गिरधारी लाल साहू को जालसाजी (फॉरजरी) और SC/ST एक्ट के तहत गंभीर अपराधों के आरोप में ...