हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- हल्द्वानी। शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन एवं जलागम प्रबंधक कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के सोमवार को ग्रामसभा कोटला पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र के विकास की कमान संभालने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर स्थानीय जनता ने उन्हें मां बाराही की फोटो भेंट की। कार्यक्रम का संचालन अमित लमगड़िया ने किया। इस दौरान उदित सिंह लमगडिया, भगवान सिंह लमगड़िया, राकेश सिंह बिष्ट, दीपक सिंह सिंग्वाल, बिरेंद्र सिंह लमगड़िया, उमेद सिंह लमगड़िया, सोनू लमगड़िया, हरीश सिंह लमगडिया, पूरन सिंह लमगड़िया, कैलाश जोशी, लक्ष्मीदत्त जोशी आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...