नैनीताल, मई 26 -- भीमताल। एचजीएस विद्यालय में मंगलवार को उत्कृष्ट वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और प्रधानाचार्य महिमा भट्ट ने दीप जलाकर किया। सीबीएसई की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में छात्र चंद्रेश पांडे ने 98 प्रतिशत अंक, कक्षा 12 की छात्रा भूमिका आर्या ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। कक्षा 10 की छात्रा फाल्गुनी नौगांई, कृति गर्ग, प्राची धामी व कक्षा 12 के छात्र हर्षित दुम्का और अंशिका जोशी आदि ने भ भी अच्छे अंक प्राप्त किए थे। इन सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या महिमा भट्ट ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन और सकारात्मक सोच सफलता की वास्तविक कुंजी है। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि किसी ...