बुलंदशहर, जून 17 -- बुलंदशहर। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी बुधवार को जनपद में आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सुबह 11 बजे चौ.चरण सिंह की भूड़ स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पौधारोपण करने के उपरांत स्वच्छता अभियान चलाएंगे। इसके बाद राजेबाबू पार्क में विकास प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे। दोपहर में 12.15 बजे गंगानगर स्थित भाजपा जिला कार्यालयपर प्रबुद्ध जनसंपर्क कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह भी पढ़ें- सांसद अजय भट्ट ने विकास कार्यों का लिया जायजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...