रिषिकेष, मार्च 21 -- भाजपा ऋषिकेश मंडल द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र से गुजर रहे नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी का स्वागत किया गया। नवनियुक्त मंत्री ने कहा कि वह चार दशक से जनता की सेवा में लगे हुए हैं और आगे भी जनसेवा में लगे रहेंगे। मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, महामंत्री नितिन सक्सेना, बृजमोहन मनोडी, अविनाश भारद्वाज, महिला मंडल अध्यक्ष निवेदिता सरकार, पवन गोयल, सौरभ गर्ग, फिरूमल जगवानी, राहुल दिवाकर, राजेश आलोक द्विवेदी, जगवार सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, राम सिंह पवार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमनदीप नेगी, सुजीत यादव, विशु पाल, हर्ष पाल, प्रियांशु कुमाई, अमन पांडेय, शिवम शाह, राघव घेरा, राम सिंह पंवार, अभियंश कमाई आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...