रुद्रपुर, मार्च 1 -- सितारगंज, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के आवास पर रविवार को होली की धूम रही। लोग होली के गीतों पर ठुमके लगाते रहे। सारी दुनिया है दीवानी सौरभ भइया आपकी...आदि होली गीतों पर थारू होल्यारों ने ठुमके लगाए। अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। रविवार सुबह 11 बजे मंत्री बहुगुणा के आवास पर होली गायन कार्यक्रम शुरू हुआ। पर्वतीय समाज, थारू समाज समेत विभिन्न संगठनों के महिला व पुरुष होल्यार पारम्परिक वेश में सजकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां होली गायन शुरू हुआ। छैला आज की रैन सुहावन...,बांके सेलवा के रंग ले के..., आज खेलब हो चाहे भी तू..., पिया रंगीन मोर सुनरी रंगई लो रंग लगई.., बलमा घर आयो फाल्गुन में..., मत जाओ पिया होली आयी रही..आदि होली गीतों पर होल्यार जमकर थिरके। ऊधमसिंह नगर के अलावा नैनीताल जनपद के लोग भी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.