किशनगंज, मई 8 -- किशनगंज। बिहार सरकार में गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होने एवं मंत्रिमंडल में डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर किशनगंज भाजपा में खुशी की लहर देखी गई। किशनगंज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने डॉ. दिलीप जायसवाल के मंत्री बनने पर खुशी व्यक्ति की और उन्हें बधाई दी। गुरुवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशांत गोप के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पटना पहुंचकर बुके देकर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर कौशल झा, संजय उपाध्याय, मनीष सिंहा, संजय पासवान, कौशल यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता पंकज साहा मानु, रवि चौधरी गगनदीप सिंह शिवम सह आदि ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- संजय टाइगर और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के मंत्री बनने पर खुशी यह भी पढ़ें- नई सरका...