बांदा, जून 1 -- बांदा। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने सोमवार को जनपद हमीरपुर में निर्माणाधीन फ्लाइओवर का स्लैब ढह जाने की घटना में मृत श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें ढांढस बंधाया। चिल्ला गांव पहुंचकर मृतक कुलदीप निषाद एवं लोकेंद्र निषाद के आवास पर गए तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि मत्स्य विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत विशेष कैम्प लगाकर ग्राम के सभी मछुआ समाज के लोगों का बीमा कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी दुर्घटना की स्थिति में परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। यह भी पढ़ें- हमीरपुर पुल हादसा: आज सेतु निगम की टीम क...