फरीदाबाद, दिसम्बर 13 -- पलवल। ओमेक्स सिटी पलवल फेस-1 स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अनावरण किया। उन्होंने सभी को महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा अनावरण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजसेवा पुण्य का काम है जिससे मन को शांति व सुकून मिलता है। महाराजा अग्रसेन का 'एक रुपया एक ईंट का सिद्धांत हर युग और हर समाज के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने इस अवसर पर 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज और अग्रकुल के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन ने हमें सामाजिक समानता और अहिंसा का संदेश दिया। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था और आर्थिक समरूपता उनके आदर्श मूल्य रहे। एक राजा होते हुए भी महाराजा अग्रसेन ने सर्व समाज की चिंता की और सर्व समाज की रक्षा के लिए कार्य किए। महाराजा अग्रसेन सर्व समाज का हित म...