जौनपुर, अप्रैल 28 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सोमवार को डोभी ब्लॉक परिसर में कार्यशाला के दौरान बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और मछुआ समाज के लोगों के साथ समीक्षा करते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। डोभी ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री के नेतृत्व में मछुआ समाज के हितों को लेकर विस्तार से बात हुई। उन्होंने कहा कि जिनके पास दल नहीं होता, उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस बार केराकत विधानसभा क्षेत्र में निषाद पार्टी के प्रत्याशी को उतारकर उसे विधायक बनाना लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने केवट, बिन्द और मल्लाह समाज के बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अब सरकार उन्हें निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराएगी। कार्यक्रम के द...