बरेली, अप्रैल 27 -- आंवला। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों के पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने को कहा। भाजपा कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री ने कहाकि संगठन की मजबूती देने के लिए सभी कार्य करें। जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना, राम मूर्ति लोधी और मनोज कृष्ण गुप्ता ने विचार रखे। नगर मंडल अध्यक्ष अनमोल गुप्ता, रामनगर मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह, सिरौली मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, गुलरिया मंडल अध्यक्ष शोभाराम शर्मा और मझगवां मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...