बरेली, मई 10 -- ​आंवला। महाराणा प्रताप जयंती पर नगर के नगरिया सतन मोड़ पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह तथा एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने नगर पालिका परिषद द्वारा निर्माण कराये गए महाराणा प्रताप द्वार का भव्य उद्घाटन किया गया। उन्होनें लगभग 15 करोड़ धनराशि के विकास कार्यो के लोकार्पण तथा शिलान्यास पटों का अनावरण किया।कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सैय्यद आबिद अली की उपस्थिति में 12 लाख की लागत से बनाये गए महाराणा प्रताप द्वार का उद्घाटन किया। महाराणा प्रताप भारतीय संस्कृति, त्याग और राष्ट्रभक्ति के अद्वितीय प्रतीक हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यह भी पढ़ें- ​आंवला में महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा लगभग छह करोड़ के पूरे हो चुके विकास कार्यो का उद्घाटन त...