नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली प्रुख संवाददाता कथित शराब घोटाले पर आए अदालत के निर्णय को लेकर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने आप नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज आप के नेता निचली अदालत के निर्णय पर जश्न मना रहे हैं। लेकिन उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि शराब घोटाले में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियां भी हैं। इन गंभीर टिप्पणियों के बावजूद, आप नेताओं ने अपने आपको गुनहगार नहीं माना। लेकिन आज निचली अदालत के एक आदेश पर, आप इस प्रकार से जश्न मना रही है। कपिल मिश्रा ने कहा कि आज आप खुद को ईमानदार बताते हैं। दिल्ली में पिछले 11 वर्षों के दौरान सड़कों, पानी, सीवर, हवा, स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक आदि की हालत देखनी चाहिए। यह 11 साल में आप सरकार की देन है। दिल्ली को यह आप के भ्रष्टाचार का प्रतीक है, और सबसे बड़ा न...