रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- प्रवीण कोहली, खटीमा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को खटीमा में होने वाले सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले लोगों के बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीएसडी कैंटीन का क्षेत्र के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें आवश्यक सामग्री सुलभता से उपलब्ध हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...