देहरादून, जून 20 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को दून के न्यू कैंट रोड में निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्य एवं भविष्य में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों का विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाली निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि स्थानीय लोगों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- न्यू कैंट रोड में कैबिनेट मंत्री...