कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने वन मंत्री से की बात
हल्द्वानी, अप्रैल 24 -- हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार में बाघ के हमले में एक युवक की मौत की घटना का संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल से दूरभाष पर वार्ता कर आदमखोर बाघ को पकड़ने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वह इस मामले में सरकार की ओर से हर संभव कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि या तो आदमखोर को पकड़ा जाय या ट्रैंकुलाइज (बेहोश) कर पिंजरे में कैद किया जाए। वन्यजीवों के हमलों से ग्रामीणों को बचाने के लिए क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।फोटो:: यह भी पढ़ें- भदयूनी गांव में गुस्सा: शव नहीं उठेगा, आदमखोर को मारो!... यह भी पढ़ें- हर समस्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.