बरेली, मार्च 13 -- आंवला। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, मंत्री ने जमकर फूलों की बरसात की और होली की शुभकामनाएं दीं। बुधवार को नगर के भाजपा कैंप कार्यालय पर लोगों ने कैबिनेट मंत्री को फूलों की बड़ी माला पहनाई। ग्रामीण क्षेत्र से आईं टोलियों ने होली के पारंपरिक गीत गाए और लोक नृत्य किया। यहां पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह, कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, विधायक बहोरन लाल मौर्य, एमपी आर्या, विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, राजू उपाध्याय, अरविंद चौहान, डॉ.दुष्यंत सिंह, ब्लॉक प्रमुख मझगवां यशवंत सिंह, वेद प्रकाश यादव, मित्र पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख विजेता...