नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां खाकी की धमक और रसूखदार परिवार में होने वाली शादी का सपना एक झटके में चकनाचूर हो गया। पल्लवपुरम थाने में तैनात 2023 बैच के दारोगा छत्रपाल सिंह को एंटी करप्शन टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही दारोगा की न केवल नौकरी पर संकट आ गया है, बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार के एक कद्दावर कैबिनेट मंत्री के परिवार में होने वाला उनका रिश्ता भी टूट गया है।केस से नाम निकालने के नाम पर वसूली घटनाक्रम की शुरुआत 17 नवंबर 2025 से होती है, जब पल्लवपुरम पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा तस्करी के आरोप में देहरादून निवासी दाउद, हरियाणा के साहिल और स्थानीय निवासी मनीष को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने मनीष की पत्नी सीमा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.