वाराणसी, मार्च 12 -- सारनाथ। सूबे के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर गुरुवार को बनारस पहुंचे। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पार्टी नेता छप्पन राजभर के आवास पर पहुंचकर उनके भतीजे के निधन पर संवेदना जताई। इस दौरान सुभासपा के जिला अध्यक्ष उमेश राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, नित्यानंद पांडेय, रमेश राजभर, दुर्गा राजभर, डॉ. प्रमोद महाजन, विनय तिवारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...