जौनपुर, जुलाई 12 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा के जन्मदिन पर मुंगरा बादशाहपुर से एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को लखनऊ पहुंचा। नगर के कटरा निवासी सभासद इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री का केक काटकर जन्मदिन मनाया। इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि मंत्री एके शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस अवसर पर अभय जायसवाल, आलोक गुप्ता पिंटू, राजकुमार ऊमरवैश्य, रंजीत भोजवाल, सीके ऊमरवैश्य, राजकुमार जायसवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थि...