मिर्जापुर, जून 21 -- मिर्जापुर। नगर के महुअरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज के मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित किया गया। योग शिविर का शुभारंभ सूबे के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने किया। योग शिविर में भाजपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण सिंह, विधायक मड़िहान,रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवा सुचिस्मिता मौर्या, विधायक छानबे रिंकी कोल, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, सीडी ओ विशाल कुमार , चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल, परियोजना निदेशक धरमजीत सिंह, आयुर्वेदिक अधिकारी श्रीकांत रजक के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व नागरिकों ने योगाभ्यास किया। यह भी पढ़ें- ...वहां बुढ़ापा न रोग, CM योगी ने झांसी किले की प्राचीर पर किया योग, दिया ये संदेश...