नई दिल्ली, अगस्त 20 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने युवाओं के बीच अपनी डिजिटल पैठ बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को कैबिनेट बैठक के दौरान देश के सभी मंत्रियों की सोशल मीडिया परफॉर्मेंस रिपोर्ट पेश की गई। इस रिपोर्ट कार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर रहे हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार की इस रिपोर्ट में सिर्फ कैबिनेट मंत्रियों की आपसी तुलना नहीं की गई थी बल्कि इसमें देश के शीर्ष राजनीतिक चेहरों से लेकर जमीनी स्तर के नेताओं के सोशल मीडिया एंगेजमेंट का आकलन किया गया है।साढ़े महीने का हुआ एनालिसिस जानकारी के मुताबिक मंत्रियों का यह रिपोर्ट कार्ड 1 मई से 15 अगस्त 2026 तक यानी लगभग साढ़े तीन महीने के कामकाज और सोशल मीडिया गतिविधियों के आधार पर तैयार किया...