चम्पावत, अक्टूबर 1 -- चम्पावत। बनबसा में चार अक्टूबर को प्रस्तावित राज्य कैबिनेट की बैठक की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संबंधित अधिकारियों की टीम ने एनएचपीसी का निरीक्षण किया। डीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में मुख्य आयोजन स्थल, रूट प्लान तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। यहां टनकपुर के एसडीएम प्रमोद कुमार, लोहाघाट की नीतू डांगर समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: दुर्गा महोत्सव समिति ने डीएम से मुलाकात की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...