कैबिनेट बैठक के बाद स्मार्ट सिटी को लेकर पालिका में उत्साह बढ़ा
पीलीभीत, मार्च 25 -- पीलीभीत। शासन ने कैबिनेट की बैठक में 58 जिला मुख्यालयों में स्मार्ट सिटी योजना का प्रारूप तय करने का निर्णय किया है। ऐसे में शासन से पिछले साल मई माह में आई एक टीम द्वारा गई रिपोर्ट के बाद जिले को इस योजना में शामिल होने की आस बढ़ गई है। पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल इसी सिलसिले में बुधवार को एक बैठक में शामिल होने लखनऊ जाएंगी। पिछले साल दस मई को शासन की एक टीम आई थी। यहां पर टीम ने पार्क, सड़कें, सीसीटीवी और साफ सफाई समेत कई पैरामीटर पर मानकों को चेक किया था। इसके बाद रिपोर्ट शासन में दी थी। इसके बाद बीते दिवस लखनऊ में कैबिनेट की बैठक में 58 जिला मुख्यालयों के 55 नगर पालिका में स्मार्ट सिटी प्रारूप लागू करने की सहमति बनी है। माना जा रहा कि पीलीभीत नगर पालिका को भी इसमें शामिल किया जाएगा। नगर पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.