रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। चम्पावत जिले के बनबसा में चार अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक और खटीमा में होने वाले उत्तराखंड आदि रंगोत्सव को लेकर ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कैबिनेट मंत्रियों व शासन के उच्चाधिकारियों के जिला भ्रमण और आदि रंगोत्सव में तीन केंद्रीय मंत्रियों के आगमन की संभावना को देखते हुए डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल और सह नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। शनिवार सुबह डीएम ने नामित अधिकारियों की ब्रीफिंग कर तैयारियों को समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। कार्यक्रमों से संबंधित व्यवस्थाएं निर्धारित समय के भीतर पूरी करने के साथ ही उनकी...