नई दिल्ली, फरवरी 14 -- हेडिंग विकल्प: गुजरात में एनएच-56 के हिस्से को चार लेन की मंजूरी नई दिल्ली, विशेष संवाददाता केंद्र सरकार ने धामसिया-बिटाडा-मोवी और नासरपुर-मालोथा को चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को मंजूरी दे दी है। कुल 107.67 किमी लंबी इस परियोजना पर 4583.64 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है। सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने उपरोक्त प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना एनएच-56 का हिस्सा है जो राजस्थान राज्य के निम्बाहेड़ा से शुरू होकर और गुजरात के दाहोद, मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से होते हुए छोटा उदयपुर जिले के पास गुजरात में फिर से प्रवेश करती है और वापी के पास एनएच-48 के साथ अपने जंक्शन पर समाप्त होती है। वैष्णव ने कहा कि परिय...