लखनऊ, अप्रैल 7 -- -शिक्षामित्रों का मानदेय Rs.10,000 से बढ़ाकर Rs.18,000 और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय Rs.9,000 से बढ़ाकर Rs.17,000 किया गया-बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा और मई माह में दिए जाने वाले भुगतान में यह वृद्धि शामिल होगी-निर्णय से प्रदेश सरकार पर 1475.27 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त व्यय भार आने का अनुमानलखनऊ, विशेष संवाददातामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा पर मुहर लगाते हुए प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। शिक्षा मित्रों को अब दस हजार के स्थान पर 18 हजार रुपये और अंशकालिक अनुदेशकों को नौ हजार के स्थान पर 17 हजार रुपये मिलेंगे। इस निर्णय से प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षा मित्रों और करीब 25 हजार अनुदेशकों को सीधा लाभ मिलेगा और शिक्षा व...