लखनऊ, सितम्बर 15 -- Yogi Cabinet: यूपी के राशन कोटेदारों को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। कोटेदारों को खाद्यान्न पर अब प्रति कुंतल 25 रुपये अतिरिक्त लाभांश दिया जाएगा। अब 100 रुपये के आधारभूत लाभांश के बाद 25 रुपये और दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। कैबिनेट ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरित होने वाले खाद्यान्न पर कोटेदारों को 25 रुपये प्रति कुंतल अतिरिक्त राज्य मार्जिन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इस निर्णय से राशन विक्रेताओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि इससे पहले एक सितंबर 2026 के आदेश के तहत उचित दर विक्रेताओं...