लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बागपत जिले की पुरानी और जर्जर 2500 टीसीडी क्षमता वाली किसान सहकारी चीनी मिल में 5000 टीसीडी क्षमता की नई मशीने स्थापित करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत अब दि किसान सहकारी चीनी मिल के पुराने हो चुके जर्जर प्लांट एवं पुरानी तकनीक पर आधारित मशीनों की जगह नई तकनीक वाली मशीनें स्थापित की जाएंगी। पुरानी तकनीक वाली मशीनों के कारण मिल को न सिर्फ हानि हो रही थी बल्कि कम क्षमता होने के कारण गन्ना किसानों को भी इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। नई तकनीक वाली मशीन स्थापित होने के बाद गन्ना किसानों को न सिर्फ लाभ मिलेगा बल्कि उनकी आय दोगुनी करने तथा समय से गन्ना मूल्यों का भुगतान करने में भी सहायता मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.