लखनऊ, जनवरी 29 -- परिवहन विभाग में अब सहायक मोटरयान निरीक्षक के 351 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों को सृजित करने की मंजूरी गुरुवार को कैबिनेट में दे दी गई। उत्तर प्रदेश परिवहन (अधीनस्थ) प्राविधिक सेवा नियमावली (षष्टम संशोधन) नियमावली, 2026 के तहत इन पदों पर चयन होगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि इन नए पदों पर तैनाती के लिए चयन प्रक्रिया जल्दी ही शुरू की जाएगी। इन पदों से सड़क हादसों में कमी आएगी और सड़क सुरक्षा के अन्य बिन्दुओं पर तहसील व ग्राम सभा स्तर पर काम हो सकेगा। अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल के मुताबिक इन 351 पदों के सृजित होने से वेतन व अन्य भत्तों के रूप में परिवहन विभाग पर हर वर्ष 25 करोड़ से अधिक व्यय भार आएगा। इस प्रस्ताव के पास होने से सरकारी सेवाओं में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.