लखनऊ, अक्टूबर 27 -- प्रदेश में पशुपालन को किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बनाने के उद्देश्य से कैबिनेट ने राज्य पशुधन मिशन (एसएलएम) को मंजूरी प्रदान कर दी है। मिशन का मूल कार्य पशुधन अर्थव्यवस्था को संगठित कर आधुनिक तकनीक, उद्यमिता और वैश्विक व्यापार से जोड़ना रहेगा। मिशन के माध्यम से लघु एवं सीमांत किसानों और उद्यमियों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- गाय खरीदने पर 50% सब्सिडी, गरीबों को मुर्गी पालन के लिए 100 चूजे फ्री; योगी सरकार का फैसलापशुधन उत्पादकता और बाजार व्यवस्था पर जोर कैबिनेट ब्रिफिंग करते हुए पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि यूपी देश में सर्वाधिक पशुधन वाला राज्य है और दुग्ध उत्पादन में पहले स्थान पर है। अब उत्पादकता, बाजार व्यवस्था, मूल्य संवर्धन और डिजिटल प...