लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कैबिनेट ने बुंदेलखंड पैकेज के तहत बांदा में नई डेयरी एवं झांसी डेयरी प्लांट की क्षमता बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। बांदा में प्रतिदिन 20,000 लीटर क्षमता के नए प्लांट की स्थापना की जानी है जबकि झांसी में पहले से स्थापित दुग्ध प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 10,000 से बढ़कर 30,000 लीटर किए जाने का प्रस्ताव था, जिस पर कैबिनेट ने मंगलवार को सहमति प्रदान कर दी है।दोनों के सिविल एवं मैकेनिकल कार्यों के लिए टर्न-की आधार पर नामित कार्यदायी संस्था गुजरात की 'मैसर्स इंडियन डेयरी मशीनरी कंपनी लिमिटेड' (आईडीएमसीलि) को 12.5 प्रतिशत सेंटेज दिया जाएगा। दरअसल वर्ष 2024 में मंजूर ये दोनों प्रोजेक्ट सेंटेज चार्ज के निर्णय को लेकर अटका पड़ा था जिस पर मंगलवार को कैबिनेट ने निर्णय कर पटाक्षेप कर दिया।पूर्व में इसी कंपनी द्वार...